योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, नेवले को बनाया जा सकता है मैस्कॉट
नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की। इस बात फिर से 21 जून को दूसरी बार योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयरियां जोरों-शोरों पर है। माना जा रहा है कि सरकार नेवले को मैस्कॉट बनाने का विचार कर रही है। 21 जून को योग दिवस पर सभी विश्वविद्यालयों में गूंजेगा ऊँ मंत्र

सूत्रों की माने तो सरकार ग्रे नेवले को इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मैस्टॉक बनाने की दिशा में विचार कर रही है। इसके लिए नेवले की स्पेशल योगा करते हुए तस्वीर डिजाइन की जा रही है।
हलांकि आपको बता दें कि अभी इसे लेकर विचार चल रहा है, फैसला नहीं किया गया है। हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। पीएम मोदी स्वयं हजारों लोगों के साथ इस दिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर योगा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications