चंडीगढ़: मां-बेटी और बेटे की बेरहमी से गला काटकर हत्या, खून में लथपथ मिला पति

चंडीगढ़। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने मां, बेटे और बेटी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। वहीं, महिला के पति का शव खून से लथपथ पड़ा मिला है। घटना के बाद मनीमाजरा इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Three people of a family murdered, one injured

जानकारी के मुताबिक, मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 5012 का है। यहां संजय अरोड़ा अपनी पत्नी सरिता (45), बेटा अर्जुन (16) और बेटी सांची (22) के साथ रहते है। बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने संजय की पत्नी सरिता, बेटी सांची और बेटे अर्जुन की हत्या कर दी। तीनों के सिर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं, जबकि संजय अरोड़ा खून से लथपथ मिले है। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं, ट्रिपल मर्डर की सूचना पर स्थानीय पुलिस क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। हत्‍याकांड के सिलसिले में पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से पूछताछ की है। आसपास के घरों से सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा और हत्‍यारे सलाखों के पीछे होंगे। वहीं, एसपी क्राइम विनीत कुमार ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+