Chhattisgarh: रायपुर में 24 से 26 फरवरी के बीच हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए समिति गठित
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए विषय समिति गटिठत कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को विषय समिति का गठन किया।
समिति के सदस्यों में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी की संचालन समिति के सभी सदस्य, सभी मुख्यमंत्री और सीएलपी नेता, सभी राज्य इकाई के प्रमुख और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख इसके सदस्य हैं।
बता दें छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले अपने तीन दिवसीय 85वें पूर्ण सत्र के लिए कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले को एक आयोजन समिति का गठन किया था।
जिसके अध्यक्ष कोषाध्यक्ष पवन बंसल और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पार्टी के तीन मुख्यमंत्री थे। पार्टी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख मोहन मरकाम की अध्यक्षता में एक स्वागत समिति का भी गठन किया, जिसके सह-अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे/ वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव तारिक अनवर रहे हैं ..
#UPDATE | Congress releases updated list with corrections, of Subjects Committee, for the 85th Plenary Session of the party, to be held from 24th to 26th February 2023, in Raipur, Chhattisgarh. pic.twitter.com/GMSKjyoQPm
— ANI (@ANI) February 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications