हरियाणा में कक्षा 4-5 के छात्रों के लिए 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल
हरियाणा सरकार ने 1 सितंबर से कक्षा 4 और कक्षा 5 के छात्रों के लिए दोबारा स्कूल खोले जाने की घोषणा की है।
चंडीगढ़, 25 अगस्त। हरियाणा सरकार ने 1 सितंबर से कक्षा 4 और कक्षा 5 के छात्रों के लिए दोबारा स्कूल खोले जाने की घोषणा की है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हमने 1 सितंबर से कक्षा 4 और कक्षा 5 के छात्रों के लिए दोबारा स्कूल खोले जाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए इन छात्रों के लिए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को स्कूल जाने के लिए अपने अभिभावकों से अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि मंगलवार को हरियाणा में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 7,70,380 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: अब पुतिन ने भी दिया अफगानिस्तान से रूसी नागरिकों को निकालने का आदेश, 500 लोग किए जाएंगे एयरलिफ्ट
अभी तक राज्य में कोरोना के कारण 9,669 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मौत के ताजा मामले भिवानी जिले में मिले हैं। 7 मामले गुरुग्राम से और 3 मामले फतेहाबाद से सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 664 है। अभी तक राज्य में कोरोना से 7,60,047 लोग उबर चुके हैं। वहीं, राज्य का रिकवरी रेट 98.66% हो गया है।
वहीं अगर बाद देश भर की करें तो भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गी है। बुधवार को देश भर में कोरोना के 37 हजार नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 37,593 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इसी के साथ देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 97.67% हो गया है।
वर्तमान में देश के लिए केरल सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है, केरल से सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़, 25 लाख 12 हजार, 366 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़, 17 लाख, 54 हजार 281 पहुंच गई है। फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 3 लाख 22 हजार 327 सक्रिय मामले हैं। वहीं अभी तक 4 लाख 35 हजार 758 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications