हरियाणा: घर में आ घुसा 12 फीट का अजगर, मालिक ने देखा- पालतू कुत्ते को खाकर छुपा बैठा था वो
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचकूला के गांव कैंबवाला स्थित एक घर में 12 फीट का अजगर घुस गया। अजगर में घर में रह रहे एक कुत्तके को निगल लिया। जब घर के मालिक ने काफी देर तक अपने कुत्ते को नहीं देखा तो वे उसे खोजने लगे। उन्होंने घर के अंदर देखा। तभी उन्हें अंदर ही एक अजगर पड़ा मिला। उसे देख गृह स्वामी की सांसें फूल गईं। वहां काफी लोग जुट गए। तब स्नेक कैचर अमित कुमार को बुलाया गया। फोन पर बात होते ही अमित कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि घर के अंदर काफी लंबा अजगर है।

अमित कुमार ने लोगों की मदद से उस अजगर को काबू किया। पता चला कि वह अजगर उस मकान मालिक के पालतू कुत्ते को निगल गया। वह कुत्ता लेब्राडॉर नस्ल का था। उसकी उम्र महज 3 महीने थी। यानी, अभी वह एक पिल्ला था।
अमित ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। बाद में उसे एक बॉडी में बंद कर दिया। वह अजगर 12 फीट का था। उस अजगर को पकड़कर सुखना लेक के पीछे जंगलों में ले जाया गया। उसके बाद उसे मुक्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications