पंजाब: हवलदार से इंस्पेक्टर बने पुलिस वाले के घर छापा, बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की काली करतूत सामने आई है। पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को ड्रग तस्करों के साथ कथित संबंधों के लिए जालंधर से गिरफ्तार किया गया। इंदरजीत सिंह को शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इंदरजीत सिंह पर छापा फागवाड़ा पुलिस लाइन में जालंधर स्थित आधिकारिक आवासीय क्वार्टर पर पड़े। वहां से इंदरजीत के घर से गोला-बारूद, अवैध, हथियार जब्त किए गए।
इंदरजीत सिंह के आवास से 9 एमएम की इटली-निर्मित पिस्तौल, .38 बोर रिवॉल्वर, एके -47 बंदूक, 16.50 लाख नकद, 3550 ब्रिटिश पाउंड बरामद किया गया।
383 बोर का एके-47
एडीजीपी एसटीएफ ने जानकारी दी कि 383 राउंड्स के बोर समेत एके -47 भी बरामद हुआ।
फगवाड़ा में पुलिस इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को आवंटित एक और सरकारी आवास से 3 किलोग्राम स्मैक और 4 किलो हेरोइन की बरामद की गई है। एडीजीपी एसटीएफ ने कहा कि इस घटना में आगे की जांच जारी है। बताया गया कि इंदरजीत सिंह पहले हवलदार थे।












Click it and Unblock the Notifications