स्टूडेंट्स को स्कूल बंक करने से रोकेगी पंजाब सरकार, पेरेंट्स की टेंशन होगी कम, जानिए प्लान
Punjab News: पंजाब सरकार स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू करने जा रही है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद बच्चे स्कूल से बंक नहीं मार पाएंगे और पेरेंट्स की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। दरअसल, इस कदम से पंजाब की भगवंत मान सरकार अभिभावकों की बच्चों के द्वारा स्कूल बंद करने की शिकायत का पूरी तरह से ठोस समाधान निकालने का दावा कर रही है।
पंजाब के सभी गवर्नमेंट एलिमेंट्री, मिडल, हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन अटेंडेंस की सुविधा शुरू होने वाली है। बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं। इसकी चिंता अब पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी। बच्चों के अब्सेंट होने पर खुद ही अभिभावक को के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। यह सुविधा आने वाले 20 दिनों में शुरू की जाएगी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंजाब की शिक्षा क्रांति में एक और बड़ा कदम, पंजाब के सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।'
आमतौर पर रोजाना बच्चों का अटेंडेंस डिजिटल मार्क हो सके। इसके लिए पंजाब में स्कूलों को अलग से मोबाइल टैब दिए जाएंगे या फिर टीचर्स इसके लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे। इस पर अभी फैसला होना बाकी है। माना जा रहा है कि इसके लिए पंजाब सरकार सभी स्कूलों में उपकरण भी लगाएगी।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब शिक्षा क्रांति में जल्द ही एक और मील का पत्थर हासिल करेगा। दिसंबर के मध्य तक 19 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू कर दी जाएगी। पंजाब के निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बच्चों के गायब रहने पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications