Punjab News: पंजाब में धान खरीद की तारीख 7 दिसंबर तक बढ़ाई, सरकार के आग्रह पर डीएफपीडी का फैसला

Punjab News: पंजाब सरकार के आग्रह पर केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राज्य में धान खरीद की समय-सीमा 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब तक राज्य की खरीद एजेंसियों ने राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। किसानों के खातों में एमएसपी के आधार पर 39,400 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके विभाग को धान खरीद की समय-सीमा बढ़ाने के लिए डीएफपीडी के समक्ष मामला उठाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि डीएफपीडी ने राज्य के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। धान खरीद की अवधि 7 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

bhagwant man

इस साल जुलाई में बाढ़ के कारण पंजाब के कई भागों में धान की बुवाई में हुई देरी के चलते कटाई का काम काफी देरी से शुरू हुआ। राज्य के कई हिस्सों में अब तक धान की कटाई चल रही है। इस कारण राज्य सरकार द्वारा धान खरीद बंद करने के बाद भी मंडियों में किसानों द्वारा धान लाने का सिलसिला जारी है। इस साल डीएफपीडी की ओर से 31 नवंबर 2023 को जारी संदेश के जरिए धान खरीद की समय सीमा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक निर्धारित की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 7 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया है।

मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में चल रही कटाई के मद्देनजर खरीद प्रक्रिया की समय-सीमा को बढ़ाना जरूरी था। यह मुख्यमंत्री के निजी प्रयासों के स्वरूप ही संभव हुआ है। किसानों की ओर से मंडियों में लाए गए धान का एक-एक दाना खरीदने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कटारूचक्क ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडियों में धान की फसल लाने वाले किसानों के लिए निर्विघ्न खरीद को सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+