Punjab News: सीएम मान ने फतेहगढ़ साहिब प्रशासन के साथ की बैठक, साहिबजादों की शहादत को लेकर की यह अपील
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब के प्रशासन के साथ बैठक की है। बैठक में शहीदी सभा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई इसके साथ ही प्रशासन को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीएम मान ने साहिबजादों की शहादत को लेकर की अपील
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि छोटे साहिबजादों की शहादत के दौरान 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 10:10 मिनट तक शोक बिगुल बजाया जाएगा। उस समय आप जहां हैं। वहीं खड़े रहें। अविश्वसनीय शहादत को सलाम करें। आपको बात दें कि दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी जाती है।













Click it and Unblock the Notifications