Punjab News: सीएम मान ने बुलाई प्रबंधकीय सचिवों की बैठक, जानिए पूरा एजेंडा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम मान ने सभी प्रबंधकीय सचिवों को तलब किया है। सीएम ने एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सीएम कार्यालय में होगी। बैठक में सरकार की योजनाओं को लेकर समीक्षा की जाएगी।
आपको दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब चुनाव के दौरान कई एलान किए गए थे। जिसके चलते पंजाब सरकार अपने वादों को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में जुटी है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरूआत की गई है। इन योजनाओं की समीक्षा के लिए कल की बैठक बुलाई गई है। ताकि योजनाओं को सुचारू ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications