Punjab News: सीएम भगवंत मान ने की किसानों के साथ बैठक, कहा-'किसानों की समस्या का हल निकालेंगे'
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब भवन में किसानों के साथ बैठक कर पानी के मुद्दे पर एक तरफा स्टैंड लेने की बात कही। सीएम मान ने किसानों को विश्वास दिलाया कि 28 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने जा रही बैठक में SYL ना बनाने की स्पष्ट बात रखेंगे। सीएम ने पानी की रखवाली करने की घोषणा की।
बैठक के बाद कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप धालीवाल ने बताया कि बैठक किसानों के मुद्दे सुनने व उनके हल करवाने के लिए थी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत 40 से अधिक संगठन भाग लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसानों की जो जमीनें कोर्ट केस में तकसीमों के कारण फंसी हुई हैं। उसका हल निकाला जाएगा। झगड़ा रहित जमीनों को बंटवाने के लिए एक जनवरी से 13 अप्रैल तक गांवों में कैंप लगाए जाएंगे और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

वन टाइम सेटलमेंट पर करेंगे विचार
कुलदीप धालीवाल ने बताया कि किसानों ने प्राइवेट बैंकों की तरह कोऑपरेटिव बैंक से भी वन टाइम सेटलमेंट करवाने की मांग रखी है। जिस पर सीएम मान ने विश्वास दिलाया कि इस स्कीम पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही आबकारी व पंचायती जमीनों के मसलों को हल करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेलवे मार्ग को जाम कर दिया था। वहीं आने वाली दो जनवरी व 6 जनवरी को अमृतसर व बठिंडा में भी विभिन्न किसान जत्थेबंदियां इकट्ठा होने जा रही हैं।
किसानों ने मुआवजे को लेकर उठाई मांग
किसानों ने इस दौरान बाढ़ के समय में खराब हुई फसलों को लेकर भी मांग रखी। इसके अलावा राज्यमार्गों के लिए जगह अधिग्रहण में हुई धांधलियों की जांच का मुद्दा भी रखा गया। इसके अलावा किसानों ने पंजाब में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर हुए पर्चों को रद्द करने की भी मांग रखी है। जिस पर पंजाब सरकार ने विचार करने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications