Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार महिलाओं को देगी तोहफा, जानिए क्या है पूरा प्लान
Punjab News: पंजाब सरकार महिलाओं से किया वादा पूरा करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले सरकार महिलाओं को एक-एक हजार प्रति महीने देने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी अभी पूरी कर ली गई है। इसे चार चरणों में पूरा किया जा सकता है।
इस स्कीम में 80 लाख के करीब महिलाओं को लाभ हो सकता है। इसके तहत सबसे जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक हजार रुपए बांटा जाएगा। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में इस स्कीम का लाभ सिंगल वूमेन को मिलेगा। जिनमें तलाकशुदा और विधवा महिलाएं शामिल है। इसके बाद स्कीम का लाभ अन्य महिलाओं को दिया जाएगा। वोटरों की गिनती माने तो 1.02 करोड़ महिलाएं वोटर है। लेकिन इनमें से 80 लाख महिलाओं को फायदा होगा।

दूसरे चरण में जिन महिलाओं के पास आय का कोई साधन नहीं है। उनको इस स्कीम का लाभ होगा। इसमें गृहणियां, 18 साल से अधिक छात्राएं जो कि पढ़ रही है। इसके अलावा तीसरे चरण में कम आय वाली महिलाएं या बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इसका लाभ दिया जा सकता है। चौथे चरण में हर एक महिला को इसमें जोड़ा गया है। इस स्कीम के लागू होते ही पंजाब सरकार पर 900 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार इस स्कीम की रूपरेखा महिला व बाल विकास विभाग द्वारा तैयार करके वित्त विभाग को भेज दी गई है। जांच के बाद इसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इस स्कीम पर सीएम मान के हस्ताक्षर होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications