नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, इस बार बनाए जाएंगे 700 से ज़्यादा मतदान केन्द्र
नगर निगम चुनाव के इस साल दिसंबर में होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टियां तौयारियों में जुट चुकी हैं। प्रशासन भी नगर निगम की तैयारियों में जुट चुका है। 13 गांवों को इस बार निगम में शामिल किया गया है।
चंडीगढ़, सितंबर 24, 2021। नगर निगम चुनाव के इस साल दिसंबर में होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टियां तौयारियों में जुट चुकी हैं। प्रशासन भी नगर निगम की तैयारियों में जुट चुका है। 13 गांवों को इस बार निगम में शामिल करने मतदान केंद्रों की तादाद में इज़ाफ़ा हुआ है, वहीं प्रशासन की भी ज़िम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने यूटी गेस्ट हाउस में बैठक की। प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल के साथ हुई बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एस के श्रीवास्तव ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 13 गांवों को निगम में विलय के लिए आदेश जारी किया गया है। इसलिए मतदान केंद्रों की तादाद में इस बार इज़ाफ़ा किया जाएगा। प्रशासन के साथ सियासी पार्टियां भी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता पर क़ाबिज़ होने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है।

'700 से ज़्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे'
चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड के मद्देनज़र मतदाताओं की तादाद एक हज़ार प्रति पोलिंग स्टेशन तक सीमित रखने का लक्ष्य है। जिसकी वजह से मतदान केंद्रों की तादाद में इज़ाफ़ा किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि पिछले चुनावों के दौरान 445 मतदान केंद्र थे, इस बार 700 से ज़्यादा मतदान केंद्र बनाए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि वर्तमान नगर निगम का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को ख़त्म हो जायेगा। इसलिए चुनाव आयुक्त ने प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल से कहा कि वे सुचारू और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करायें। वहीं प्रशासक के सलाहकार ने धर्मपाल ने भी आश्वासन देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ज़रूरत के मुताबिक के सभी बुनियादी चीजें मुहैय्या करवाई जायेंगी।

BJP का धन्यवाद पत्र कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने धन्यवाद पत्र कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा किये गए जन कल्याण के कार्यों के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करेगी और जनता को भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाएगी। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा समर्पण के कई कार्य किये गए। सफाई अभियान, वृक्षारोपण, वैक्सीनेशन कैंप और पोस्ट कार्ड वितरण जैसे कई का कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद इन सब कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। सेवा और समर्पण अभियान मंआ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

'कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद की राजनीति'
आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद की राजनीति बची है, जिससे कांग्रेसी नेता परेशान हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतेगी और नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। ग़ौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जबसे प्रदीप छाबड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, तब से कई नेता कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी ने किया प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल, जानिए अभी तक चन्नी के किस फ़ैसले पर हुआ अमल ?












Click it and Unblock the Notifications