'...मां के सम्मान के लिए छोड़ दूं हजारों नौकरियां', कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली पुलिसकर्मी
बॉलीवुड से राजनीति में एंट्री करने वाली कंगना रनौत अब हरियाणा की मंडी संसदीय सीट से सांसद हैं। मोदी सरकार 3.0 के गठन और शपथ ग्रहण समारोह से पहले सांसद कंगना के साथ दुर्व्यवहार करने वाली लेडी पुलिस ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कंगना थप्पड़ मारने के बाद आरोपी लेडी सुरक्षा अधिकारी कुलविंदर कौर ने दावा किया कि उसने अपने मां का अपमान करने के लिए सांसद व एक्ट्रेस कंगना को थप्पड़ मारा था।
सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के बाद आरोपी लेडी ऑफीसर को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पुलिस अधिकारी की ड्यूटी हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। मामले में एक्शन के बीच आरोपी निलंबित पुलिस अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, "मुझे यह नौकरी खोने का डर नहीं है... मैं अपनी मां के सम्मान के लिए ऐसी हजारों नौकरियां खोने को तैयार हूं।"

दरअसल, इस हफ्ते गुरुवार को कंगना के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ विवाद हो गया। कंगना के मुताबिक, लेडी ने अचानक उनके गाल पर थप्पड़ मारा। वायरल हुए मोबाइल फुटेज में दिखाया गया है कि रानौत को एक चेक-इन काउंटर तक ले जाया गया और जब वह वहां पहुंचती हैं, तो सुश्री कौर के साथ उनका विवाद शुरू हो जाता है। हालांकि वीडियो में उसे थप्पड़ मारते हुए नहीं देखा गया।
वीडियो सामने आने के बाद एयपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात आरोपी सीआरपीएफ की महिला अधिकारी कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। सीआरपीएफ ने विभागीय एक्शन लेते हुए आरोपी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।
वहीं झगड़े का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद आरोपी महिला एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने बताया की भाजपा सांसद के साथ उन्होंने ऐसा बर्ताव क्यों किया। कुलविंदर ने बताया कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उनकी मां भी शामिल थीं, जिनकी तस्वीर मीडिया में आने बाद कंगना ने उस पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
बता दें कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री रानौत ने किसानों के विरोध प्रदर्शन में देखी गई एक बुजुर्ग महिला के बारे में एक्स पर लिखा था, "100 में उपलब्ध है।" दरअसल, ये वृद्ध महिला सीआरपीएफ अधिकारी कुलविंद कौर की मां थी। कंगना की टिप्पणी के बाद कुलविंदर खुद को आहत महसूस कर रहीं थीं। चंडगढ़ एयपोर्ट पर जैसे ही उन्होंने कंगना को देखा, वो सांसद के नजदीक पहुंच गई और बदले की भावना से कंगना के साथ बदसलूकी और उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मारा।












Click it and Unblock the Notifications