हरियाणा के पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को सरकार ने दी खुशखबरी, किया ये ऐलान
अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने पोस्टग्रेजुशन पास कर रखी है या आप पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
चंडीगढ़। अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने पोस्टग्रेजुशन पास कर रखी है या आप पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में पोस्टग्रेजुएशन करने वाले प्रत्येक छात्र का पासपोर्ट बनाया जाएगा। बुधवार को सीएम खट्टर ने इस बात की घोषणा की।

आवेदन करना जरूरी नहीं
सीएम खट्टर ने कहा कि यदि किसी छात्र ने पोस्टग्रेजुएट कर ली है तो उसे पासपोर्ट के लिए आवेदन करना जरूरी नहीं है। यानि पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले सभी छात्रों का पासपोर्ट बनेगा ही बनेगा चाहे आप आवेदन करें या न करें।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, न्यूनतम आय वाले परिवारों की बढ़ेगी आमदनी
छात्रों को नहीं देना होगा कोई पैसा
यहां सबसे अच्छी बात यह है कि पासपोर्ट बनाने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। यह सरकार की ओर से बिल्कुल निशुल्क बनेगा।
दो से ढाई हजार होते हैं खर्च
आपको बता दें कि पासपोर्ट बनवाने में अमूमन 2 से ढाई हजार रुपए का खर्च आता है। इसके अलावा इसे बनावाने की प्रक्रिया भी बहुत जटिल होती है। आपको पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, पुलिस वेरिफिकेशन से गुजरना पड़ता है, लेकिन यहां आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा।
सीएम खट्टर ने बताया कि राज्य में कॉलेज विद्यार्थियों के निशुल्क पासपोर्ट बनाने के लिए अभी जो कार्यक्रम चल रहा है उसके तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लगभग 6800 विद्यार्थियों का पासपोर्ट बनाया जा चुका है।
गौरतलब है कि पासपोर्ट बनाने की इस योजना को हरियाणा सरकार ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था, लेकिन कम छात्रों को इस योजना की जानकारी थी, जिसके बाद सरकार ने सभी कॉलेजों से कहा कि वह इस योजना के बारे में छात्रों को जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications