हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, न्यूनतम आय वाले परिवारों की बढ़ेगी आमदनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के 1 लाख अति गरीब परिवारों की पहचान करने के कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम मनोहर लाल ने इस संबंध में अपने ऑफिस में एक समीक्षा बैठक कर रहे थे, जिसमें उन्होंने अंत्योदय योजना के तहत अधिकारियों को पहचान के लिए कहा है।

haryana cm

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार को प्रदेश के सर्वे के बाद अति गरीब एक लाख परिवारों की आय सालाना 1 लाख रुपए से ऊपर पहुंचानी है। ऐसे में न्यूनतम आय वाले प्रदेश के 3 लाख 52 हजार परिवारों की पहचान पूरी हो गई है। अब इनमें से एक लाख परिवारों का चुना जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस काम के लिए लोकल कमेटियां गठित की गई हैं, जो इन परिवारों की आय आंकने का काम करेंगी। ये कमेटियां अतिरिक्त उपायुक्तों की देखरेख में काम कर रही हैं।

बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारियों को समाज के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। लोगों के उत्थान के लिए काम करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के कल्याण का काम उपलब्ध हुए डाटा के आधार पर ही किया जाएगा। अब अतिरिक्त उपायुक्तों के जरिए सामाजिक आर्थिक उत्थान व्यवस्था को लागू करना है। इस दौरान सीएम ने जिलों के अनुसार सभी अतिरिक्त उपायुक्तों जानकारी ली और समस्याओं को हाल करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+