Panjab News: पंजाब के लोगों को आप सरकार का एक और तोहफा, आयुष्मान सेहत बीमा योजना के तहत किया यह बड़ा एलान

Panjab News: पंजाब के सेहत और परिवार भलाई विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने राज्य के निवासियों को तोहफा देते हुए घोषणा की है कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का दायरा और विशाल करते हुए 1 करोड़ 60 लाख योग्य लाभार्थियों को कार्ड बनाए जाएंगे। डॉ बलवीर सिंह ने सिविल लाइन अस्पताल मोगा में बच्चों में दिल के गंभीर रोगों का पता लगाने के लिए स्थापित की गई पैडरीएट्रिक ईको कारडियोग्राफी मशीन का शुभारंभ करने के दौरान कहा कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत सेहत बीमा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा सिर्फ 16 लाख लाभार्थियों के लिए ही फंडिंग की जाती है। जबकि पंजाब सरकार द्वारा 70 लाख लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। अब तक 44 लाख लोगों को इसका लाभ दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के तहत 1.60 करोड़ लोगों को कवर करने का लक्ष्य है। बकाया 90 लाख लोगों के कार्ड भी जल्द बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 95% लोगों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। सरकारी सेहत संस्थानों में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगले 1 वर्ष में सारे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी कर दी जाएगी। अब तक 772 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। मेडिकल अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती भी कर दी गई है। जबकि 350 और डॉक्टर और 1813 मेडिकल स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

bhagwant man

उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों के दौरान सेहत संस्थानों में डॉक्टरों की भर्ती के बारे में कोई भी प्रयास नहीं किया गया। जिस कारण विभाग में डॉक्टरों की कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को विभाग से जोड़कर रखने के लिए उनको योग्य वेतन देने के साथ-साथ काम करने के लिए उचित माहौल मुहैया कराया जा रहा है। मशीन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चाइल्ड केयर फाउंडेशन तथा एनबीसी के सहयोग से राज्य में सारे बड़े सरकारी अस्पतालों में पैडरीएट्रिक ईको कारडियोग्राफी मशीन स्थापित करने का फैसला किया गया है। उसकी शुरुआत जिला मोगा के सिविल अस्पताल से की गई है।

डॉ बलवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की दिल के रोगों की बीमारियों का मुक्त इलाज किया जाता है। लेकिन इसे डायग्नोज करने की सुविधा कम थी। अब इस कमी को पूरा करने के लिए यह मशीन लगाई जा रही है। इस सुविधा के तहत प्रत्येक अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने अस्पतालों की बुनियादी सुविधा को पूरा करने के लिए 550 करोड़ रुपए सेहत विभाग को दिए हैं। सरकारी संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा। राज्य में अब 664 आम आदमी क्लीनिक की सुविधा दे रहे हैं। जल्द ही 125 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योगशालय के लिए भी आम लोगों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मौजूदा समय में 1000 कक्षाएं लग रही है। जल्द ही इन कक्षाओं की गिनती 2000 की जा रही है। इस मौके पर हलका मोगा के विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, एसडीएम सारंग प्रीत सिंह ओंजला, नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, एसएमओ डा. सुखप्रीत सिंह बराड़ व अन्य लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+