बिक्रम मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स केस की जांच के लिए मान सरकार ने गठित की नई एसआईटी
सरकार बनने के तुरंत पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगे ड्रग्स के आरोपों की अब आप सरकार नए सिरे से जांच कराएगी।
चंडीगढ़, 20 मार्च। सरकार बनने के तुरंत पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगे ड्रग्स के आरोपों की अब आप सरकार नए सिरे से जांच कराएगी। पंजाब पुलिस ने बिक्रम मजीठिया पर लगे ड्रग्स के आरोपों की जांच के लिए एक नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।

ड्रग मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) एस राहुल की अध्यक्षता में चार सदस्यों वाली एक नई एसआईटी टीम का गठन किया गया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब राज्य के पुलिस प्रमुख वीरेश कुमार भवरा ने कहा, 'शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े एक ड्रग मामले की जांच के लिए एआईजी एस राहुल की अध्यक्षता में चार सदस्यों वाली एक नई एसआईटी टीम बनाई गई है।' उन्होंने कहा कि जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी इस जांच की निगरानी करेंगे।
यह भी पढ़ें: रूस में आसमान छूती महंगाई के बीच पुतिन ने रैली में पहनी 10 लाख रुपए की जैकेट, युद्ध को लेकर कही ये बात
बता दें कि 8 मार्च को मोहाली जिला अदालत ने ड्रग्स मामले में मजीठिया की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ा दी थी। अदालत ने 24 फरवरी को मजीठिया को 8 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। राज्य में एक ड्रग रैकेट में उसकी कथित संलिप्तता के आरोपों पर मजीठिया पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पिछले साल दिसंबर में मामला दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजीठिया को 23 फरवरी तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी।












Click it and Unblock the Notifications