AAP की ऐतिहासिक जीत पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दी भगवंत मान को बधाई, कहा- तुमने जीता पंजाब का दिल

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान को बधाई दी।

चंडीगढ़, 10 मार्च। अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान को बधाई दी। बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान खुद स्टैंडअप कॉमेडी करते थे। भगवंत मान को बधाई देते हुए कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- भगवंत मान ने न केवल चुनाव जीता बल्कि पंजाब के लोगों का दिल भी जीता।

Kapil Sharma

इतिहास उन्हें याद रखता है जो इतिहास बनाते हैं

Kapil Sharma, Bhagwant Mann
कपिल शर्मा ने भगवंतमान को टैग करते हुए लिखा- 'इतिहास उन्हें याद रखता है जो इतिहास बनाते हैं। ऐतिहासिक जीत के लिए भगवंत पाजी को ढेरों बधाइयां। तुमने न केवल चुनाव जीता बल्कि पंजाब का दिल भी जीता।'

मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब आपके नेतृत्व में तरक्की करे

Kapil Sharma
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारे नेतृत्व में पंजाब तरक्की करेगा और नई ऊंचाइयों को छूएगा। बिग hug और ढेर सारा प्यार और सम्मान।' इस पोस्ट के साथ कपिल शर्मा ने भगवंत मान के साथ अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की। भगवंत मान को सुनते हुए बड़े हुए कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले भगवंत मान की राजनीति में रुचि के बारे में बात की थी। कपिल ने कहा था कि साल 1993 में उनकी पहली हिट फिल्म कुल्फी गरम गरम के बाद राजनीति पर व्यंग करना उनका पसंदीदा विषय रहा था।

58,000 से अधिक मतों से जीते भगवंत मान

Bhagwant Mann
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से 58,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं उनकी पार्टी कुल सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। कांग्रेस को 18, शिअद को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत दर्ज हुई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+