अरविंद केजरीवाल का ऐलान- यदि पंजाब में सरकार बनी तो 18 साल से ऊपर की हर महिला को देंगे हर महीने 1000 रुपए
चंडीगढ़, 22 नवंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए देंगे। यदि एक घर में तीन महिला हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह महिला सशक्तिकरण का दुनिया में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

Recommended Video
केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके अलावा जिन महिलाओं को वृद्धा पेंशन मिल रही है, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी, इसके अतिरिक्त एक हजार रुपए भी हर महीने आएंगे।
फर्जी केजरीवाल से रहें सावधान
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो वादा करता हूं, वह वही दोहराता है। पूरे देश में केवल एक एक आदमी (अरविंद केजरीवाल) आपके बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है। उन्होंने कहा की सीएम चन्नी सावधान रहें। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में घर के अंदर की महिलाएं तय करेंगी कि किसे वोट देना है।
यह भी पढ़ें: अपने नाम पर फर्जी खबर शेयर करने पर भड़के आनंद महिंद्रा, दी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी
महिलाओं को पति का मुंह ताकने की जरूरत नहीं होगी
केजरीवाल ने मोगा में अपने भाषण में कहा कि कॉलेज जाने से वंचित बेटियों को 1000 रुपये मिलेंगे तो वह कॉलेज जा सकती हैं। पैसे के लिए महिलाओं को पति का मुंह ताकने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ये योजना पंजाब में महिलाओं को बड़ी ताकत देगी। मंगलवार 23 नवंबर को केजरीवाल अमृतसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications