अपने नाम पर फर्जी खबर शेयर करने पर भड़के आनंद महिंद्रा, दी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी

आनंद महिंद्रा इन दिनों फेज न्यूज फैलाने वालों के निशाने पर आ गए हैं। उनके नाम का इस्तेमाल करके फर्जी खबर फैलाई जा रही है। इसको लेकर आनंद महिंद्रा ने नाराजगी व्यक्त की है और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, 22 नवंबर। जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट्स के माध्यम से वे ज्यादातर ऐसे लोगों की कहानी बयां करने की कोशिश करते हैं जो देश-दुनिया के लिए कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल आनंद महिंद्रा फेक न्यूज फैलाने वालों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाया है, जिसको लेकर आनंद महिंद्रा ने नाराजगी जाहिर की थी। एक बार फिर आनंद महिंद्रा का एक फर्जी कोट शेयर हुआ है। इस फर्जी कोट को लेकर महिंद्रा ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

क्या कहा गया है कोट में

क्या कहा गया है कोट में

दरअसल आनंद महिंद्रा के नाम से जो कोट शेयर किया गया है उसमें कहा गया है कि एक औसत भारतीय पुरुष अपना दिन सोशल मीडिया पर महिलाओं को फॉलो करने में, स्पोर्ट्स टीम में अपनी उम्मीद रखने में और अपने सपनों को एक एक बेपरवाह नेता के हाथ में छोड़कर काटता है। इस कोट पर नाराजगी जताते हुए महिंद्रा ने कहा कि उनके एक साथी ने कहा कि लगता है कि इंटरनेट पर बदमाश आपको निशाना बनाकर मजा ले रहे हैं। महिंद्रा ने का कि एक और फर्जी और पूरी तरह से मनगंढ़त कोट को मेरे नाम से चलाया गया। मैं इसको लेकर कानूनी कार्रवाई करूंगा। इसके साथ उन्होंने 2 मीम शेयर करते हुए लिखा, आगे से जब भी मैं अपने नाम पर कोई फेक न्यूज देखूंगा, इन 2 मीम को पोस्ट करूंगा।

क्या हैं आनंद महिंद्रा की दो मीम

क्या हैं आनंद महिंद्रा की दो मीम

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जो दो मीम शेयर किये हैं, उनमें से पहले में उनकी फोटो है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। जबकि दूसरे मीम में अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी के किरदार की फोटो है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं?'

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कमाया मोटा पैसा

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कमाया मोटा पैसा

बता दें कि आनंद महिंद्रा को लेकर कुछ दिन पहले एक खबर वायरल हुई थी जिसमें कहा गया था कि आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा पैसा कमाया है। इस खबर को उन्होंने पूरी तरह फर्जी बताया था। महिंद्रा ने कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+