IAS Yashpal Garg : चंडीगढ़ में आईएएस यशपाल गर्ग ने CPR देकर बचाई हार्ट अटैक के मरीज की जान
yashpal garg ias chandigarh : आईएएस यशपाल गर्ग ने हार्ट अटैक के मरीज को सीपीआर दी। न्यूज चैनल पर ऐसा करते एक डॉक्टर को देखा था। मामला चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का है।

Yashpal Garg IAS Chandigarh CPR Viral VIDEO : यशपाल गर्ग वर्ष 2008 के आईएएस अधिकारी हैं। इन दिनों चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सचिव पद पर तैनात हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर देते दिख रहे हैं।

आईएएस यशपाल गर्ग का वीडियो वायरल
भारतीय प्रशासनिक सेवा में साल 2008 बैच के आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गर्ग हार्ट अटैक के एक मरीज को सीपीआर देते हुए उसकी जान बचाते नजर आ रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर आईएएस की खूब तारीफ की जा रही है। (वीडियो नीचे)
Recommended Video


सीएचबी कार्यालय का मामला
दरअसल, हुआ ये था कि चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी जनक लाल मंगलवार सुबह चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनको अचानक ही दिल का दौरा पड़ गया। वे नीचे गिर गए। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग तुरंत वहां आए और जनक लाल को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। हालांकि उस शख्स को सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जनसम्पर्क विभाग के निदेशक ने दी जानकारी
मीडिया से बातचीत में आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि मैं अपने कार्यालय में बैठा था। तब जनसम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव तिवाड़ी उनके चैंबर में आए और बोले कि सीएचबी सचिव के चैंबर में एक शख्स गिर गया। शायद हार्ट अटैक आया है। इस पर मैं वहां तुरंत गया और उसको सीपीआर दिया।

मेरे पास कोई विकल्प नहीं था
दरअसल, आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग को सीपीआर देने की कोई ज्यादा जानकारी नहीं थी। ना ही उन्होंने इसकी कहीं कोई ट्रेनिंग ली थी, मगर दो माह पहले न्यूज चैनल पर एक डॉक्टर को सीपीआर देकर मरीज की जान बचाते देखा था। मैंने भी बस उसी तरह का प्रयास किया। मुझे पता था कि मैंने जो प्रक्रिया अपनाई वह उचित नहीं हो सकती, मगर उस समय इसके अलावा मेरे पास अन्य कोई विकल्प भी नहीं था।
एक आदमी को हार्ट अटैक आया तो चंडीगढ़ के हेल्थ सेक्रेटरी IAS @Garg_Yashpal जी ने तुरंत CPR देकर उस आदमी की जान बचाई। उनके इस काम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। हार्ट अटैक से जानें बचाई जा सकती हैं। हर इंसान को CPR सीखना चाहिए। pic.twitter.com/C7dWVsAoOI
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 18, 2023
महिला आयोग अध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा कि एक आदमी को हार्ट अटैक आया तो चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग ने तुरंत सीपीआर देकर उस शख्स की जान बचाई। उनके इस कार्य की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। हार्ट अटैक से जान बचाई जा सकती है। हर इंसान को सीपीआर सीखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications