लैंड डील में हुड्डा सरकार ने वाड्रा को पहुंचाया था नाजायज फायदा : CAG
चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की काला चिट्ठा सामने आ गया है। वाड्रा के साथ-साथ हरियाणा की पूर्व की हुड्डा सरकार की भी असलियत कैग ने सामने ला दी है। हरियाणा के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकके मुताबिक हरियाणा की पूर्व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार ने लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा का नाजायज फायदा पहुंचाया था।

कैग ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा की पिछली एनडीए सरकार और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को गलत तरीके से भूमि सौदा करने को लेकर जिम्मेदार ठहराया गया है। इस रिपोर्ट में हुड्डा सरकार का वाड्रा की कंपनी को खास महत्व देने पर भी सवाल उठाया गया है।
गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा की लैड डील से जुड़ा ये विवाद तब देश के समाने आया जब विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार दिल्ली तथा दिल्ली के आसपास विवादित भूमि सौदों में वाड्रा की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस लैंड डील में वाड्रा ने दिल्ली के निकट हरियाणा के चार जिलों गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद तथा मेवात में जमीनें खरीदी थीं।












Click it and Unblock the Notifications