प्रेमी के साथ मिलकर पति की आंखों में मिर्ची डाली, हत्या करने के बाद लाश सेप्टिक टैंक में फेंकी

चंडीगढ़। हरियाणा में यमुनानगर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति की आंखों में पहले मिर्च झोंकी, उसके बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया और फिर चुपचाप कमरे में सोने चली गई। दूसरे दिन मृतक के भाई ने अपने भाई की तलाश की। गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस को भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। अंत: में पुलिस ने महिला से ही उसके पति के बारे में पूछताछ की। तब खुलासा ​हुआ कि हत्या महिला ने ही की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Haryana: Wife booked for murdering husband

संवाददाता के अनुसार, रणजीतपुर पुलिस चौकी में 3 अक्टूबर को गफूर नाम के शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरा भाई आलमगीर मिल नहीं रहा है। उसका कई से पता नहीं चला है। दो दिन तक आलमगीर का फोन नहीं मिला। तब पुलिस ने पड़ताल शुरू की। उधर, गफूर ने अपनी भाभी नसरीना से भाई के बारे में पूछा तो उसने 30 सितंबर से घर नहीं आने की बात कही। मगर, अंत में पुलिस का शक नसरीना पर ही गया।

इस मामले में बिलासपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि नसरीना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि उसका पति आलमगीर शराब का आदी था। वह शराब पीकर उससे मारपीट करता था। ऐसे में अपने प्रेमी की मदद लेकर महिला ने उसे ठिकाने लगाने का फैसला किया। अंत में मारकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+