हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लंगर छका, सिख महापुरुषों की जयंती पर कुरुक्षेत्र में समारोह

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में लंगर छका। उन्होंने बाबा माखन शाह लबाना जयंती और लखी शाह वंजारा जयंती समारोह में भी शिरकत की।

कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : हरियाणा सरकार विशेष योजना के तहत सिख महापुरुषों और अन्य संतों की जयंती मना रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में बाबा माखन शाह लबाना जयंती और लखी शाह वंजारा जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लंगर छकने की तस्वीर भी शेयर की।

Khattar

महापुरुषों की जयंती, दो समाजों का संगम

मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम के संबंध में इस जगह को 'गीता के उपदेश का स्थल' की संज्ञा दी। सीएम ने कहा कि सिखों के 10 गुरुओं में से 8 गुरुओं का आगमन इसी स्थल पर हुआ। महापुरुषों की जयंती एक ही दिन होने पर मुख्यमंत्री ने कहा, '...पवित्र धरती कुरुक्षेत्र में बाबा माखन शाह लबाना जी और बाबा लक्खी शाह वंजारा जी के जयंती समारोह पर दो समाजों का संगम हो रहा है।'

हरियाणा सरकार की किस योजना के तहत कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ बैठकर लंगर भी छका। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा, कुरुक्षेत्र के थानेसर में संगत के साथ बैठकर लंगर छका। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार 'संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के तहत महापुरुषों के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है। लोगों को जागरूक करने की पहल के तहत ही संतों और महापुरुषों के संदेश का प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 जुलाई को बाबा माखन शाह लबाना जी और बाबा लक्खी शाह वंजारा जी की जयंती के मौके पर समारोह का आयोजन हुआ।

कौन हैं दो महापुरुष ?

सिख धर्मावलंबी और इतिहासकार बाबा माखन शाह लबाना के बारे में बताते हैं कि इनका जन्म दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में हुआ था। हम्पी शहर में जन्मे बाबा माखन शाह लबाना 7वें, 8वें और 9वें सिख गुरु साहिब के समकालीन माने जाते हैं। 9वें सिख गुरु तेग बहादुर साहिब के बारे में कुपढ़ों की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार और विरोधियों की तरफ से भ्रम फैलाए जाने पर अंकुश लगाने में भी बाबा माखन शाह लबाना का उल्लेखनीय योगदान रहा।

बाबा लक्खी शाह : पाकिस्तान में पैदाइश

बाबा लक्खी शाह वंजारा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। अप्रैल 1580 में पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में खैरपुर गांव में जन्मे वंजारा पीढ़ियों से गुरु नानक साहिब के श्रद्धालु सिख रहे भाई ठाकुर शाह के पौत्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+