हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया अल्टीमेटम, कहा- आप अपने सलाहकारों को हटाएंगे या मैं...
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बुधवार को एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो पार्टी करेगी।
चंडीगढ़, 26 अगस्त। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बुधवार को एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो पार्टी करेगी। बता दें कि जब से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी कई है, उनका खेमा लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमलावर रहा है। कैप्टन को लेकर गलत और भड़काऊ बयानबाजी की जा रही है। इसी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू को फटकार लगाई है।
Recommended Video

दरअसल हाल ही में सिद्धू की टीम में शामिल हुए मालविंदर सिंह माली कैप्टन सिंह को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में अमरिंदर सिंह को 'अली बाबा' और उनके सहियोगियों को 'चालीस चोर' तक कह डाला। यह बात हरीश रावत को नागवार गुजरी और उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा- यहां यह या वह खेमा नहीं है, जिसने (उन बयानों पर) आपत्ति जताई है। पूरी पार्टी और राज्य को भी उन बयानों पर आपत्ति है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी इस विवाद से कैसे निपटेगी, रावत ने कहा कि इन सलाहकारों को पार्टी द्वारा नियुक्त नहीं किया गया था। हमने सिद्धू से उन्हें बर्खास्त करने के लिए कहा है। अगर सिद्धू ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं करूंगा। हम ऐसे लोग नहीं चाहते जो पार्टी को शर्मिंदा करें।
यह भी पढ़ें: शायद रहस्य ही रह जाए कैसे फैला कोरोना वायरस, WHO विशेषज्ञों ने कहा- ठप पड़ गई चीन के खिलाफ जांच
क्या कैप्टन इस बार मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे
जब हरीश रावत से पूछा गया कि क्या इस बार के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होगें। इस सवाल का जवाब देने से रावत बचते दिखे। उन्होंने कहा हम एक ही बात दोहरा नहीं सकते। हर पार्टी की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। हम उसका पालन करेंगे। जब चुनाव के बाद जीत की स्थिति में पार्टी की नई विधायिका बैठती है तो वे निर्णय लेंगे। बता दें कि कैंप्टन सिंह के विरोधी उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। पंजाब के मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजबा ने कुछ दिन पहले कहा था कि कैप्टन को हटाया जाना चाहिए वर्ना कांग्रेस नहीं बचेगी।












Click it and Unblock the Notifications