कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी व पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर फरीदकोट जिले में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के किले प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चंडीगढ़, 25 मई। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी व पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर फरीदकोट जिले में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के किले प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Recommended Video

पंजाब पुलिस के मुताबिक दीप सिद्धू के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और महामारी रोग अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कहा कि सिद्धू ने जैतू और मट्टा गांव में बिना मास्क पहने एक सभा को संबोधित किया था।जमानत पर बाहर है दीप सिद्धू 26 जनवरी को दिल्ली के लालकिले पर झंडा फहराने के मामले में गिरफ्तारी के बाद सिद्धू को जमानत मिल गई थी, जिसके बाद उसने किसान आंदोलन को नए सिरे से खड़ा करना शुरू कर दिया है। किसान आंदोलन को लेकर ही उसने आज जैतो व मत्ता में भीड़ जुटाई थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाव के लिए पहना नीम और तुलसी की पत्तियों का मास्क, वीडियो वायरल
पुलिस ने बता कि दीप सिद्धू की ओर से जैतो के गुरुद्वारे जैतोआना साहिब में यह बैठक की गई और इस बैठक में 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने आगे कहा कि दीप के साथ साथ कई और लोगो ऐसे थे जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। पुलिस ने बताया कि दीप सिद्धू के साथ गांव मत्ता में 3-4 गाड़ियों का काफिला था, जिनमें 12 से 15 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट का आदेश न मानने समेत महामारी रोकथाम अधिनियम व आपदा प्रबंधन कानून की धाराओं के तहत दीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications