भाषण में गुरबाणी के इस्तेमाल पर नवजोत सिंह सिद्धू पर एफआईआर

अमृतसर के खजान सिंह ने अपनी शिकायत में सिद्दधू पर गुरबाणी की पंक्तियों का इस्तेमाल अपने भाषण में करने का आरोप लगाया है, जिससे सिखों की भावनाएं आहत हुईं।

अमृतसर। अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्दधू पर सिखों की भावनाएं आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर में सेक्शन 295ए के तहत के सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर के खजान सिंह ने अपनी शिकायत में सिद्दधू पर गुरबाणी की पंक्तियों का इस्तेमाल अपने भाषण में करने का आरोप लगाया है, जिससे सिखों की भावनाएं आहत हुईं।

भाषण में गुरबाणी के इस्तेमाल पर नवजोत सिंह सिद्धू पर एफआईआर

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आने से पहले लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से अनबन के बाद सिद्धू कांग्रेस में आ गए हैं। कांग्रेस ने उनको और उनकी पत्नी को टिकट दिया है। सिद्धू लगातार अपने भाषणों में दोहों और चुटकुलों का इस्तेमाल करते हैं। यही कई बार उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देती है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। भाजपा से सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में जाने से पहले अपने एक दल का भी ऐलान किया था और उनके आम आदमी में भी जाने की चर्चा रही। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस को चुना।

विपक्षियों पर भी चुटीले तंज कसते हैं सिद्धू
सिद्धू विपक्षियों पर भी चुटीले तंज कसते हैं। शुक्रवार को जालंधर में कांग्रेस की चुनावी रैली में बोलते हुए कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और अरविंद केजरीवाल को 'काला अंग्रेज' करार दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जैसे अंग्रेज भारत में फूट डालकर राज करते थे, वैसे ही आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश कर रही है, ताकि कांग्रेस को पंजाब की सत्ता से दूर कर सकें। सिद्धू लगातार बादल परिवार पर भी हमलावर रहते हैं, उनका कहना है कि बादल परिवार ने अपने दस साल के शासन मे पंजाब को लूटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+