Video:'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे...' पोती की शादी में फारूक अब्दुल्ला के साथ जमकर थिरके अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मौका था मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी का। इस शादी में फारूक अब्दुल्ला समेत पारिवारिक सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुई थे। इस वीडियो में फारूक अब्दुल्ला, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंदर कौर की शादी रविवार को चंडीगढ़ में संपन्न हुई। समारोह में पारिवारिक सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। हालांकि इस समारोह में नेताओं और मंत्रियों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह करीबी दो फारुख अब्दुल्ला इस समारोह में शामिल हुए। समारोह में स्टेज पर 1968 की बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मचारी के गीत 'आज कल तेरे मेरे प्यार के' को गाया जा रहा था।
गाने को सुन कर फारुख अब्दुल्ला के कदम अपने आप थिरकने लगते है। बाद में वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथकर अपने साथ ले आते हैं और दोनों मिलकर इस गाने पर ठुमके लगाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग 83 साल के कश्मीरी नेता की जबरदस्त एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सरस पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह और फारूक अब्दुल्ला के इस वीडियो से यह साबित होता है कि वास्तव में उम्र सिर्फ एक नंबर है!
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह की बेटी सहरइंदर कौर ने रविवार को चंडीगढ़ में सिसवन फार्महाउस में दिल्ली के व्यवसायी आदित्य नारंग से शादी कर ली। उनके पति आदित्य नारंग दिल्ली के बिजनस मैन देविन नारंग के बेटे हैं। सहरइंदर कौर की शादी में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications