रैली करके फंस गए चौटाला, कोर्ट ने दिया सरेंडर का आदेश
नयी दिल्ली। इंडियन नेशनल लोकदल के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला चुनावी रैली कर लोगों का जनाधार हासिल करना चाहते थे, लेकिन उनकी ये रैली उनपर ही भारी पड़ गई। बेल पर रिहा हुए चौटाला हरियाणा में चुनावी रैली कर रहे है। चौटाला की रैली के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने चौटाला को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

दरअसल चौटाला को हेल्थ ग्राउंड पर जमानत मिली थी लेकिन उन्होंने जींद में आईएनएलडी की चुनावी रैली कर उन्होंने अपनी मुश्किल बढ़ा ली है। चौटाला अपने पिता और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के 100वें जन्मदिवस पर जींद में रैली को संबोधित किया।
जैसे ही ये सूचना कोर्ट को मिली, कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दे दिया। सीबीआई की सूचना पर कोर्ट ने चौटाला को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया। वहीं चौटाला के वकील ने इस पर 20 दिनों की मोहलत मांगी। चौटाला अब 17 अक्टूबर को सरेंडर करेंगे।गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती मामले में सीबीआई कोर्ट ने चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications