जब कांग्रेसी नेता ने फूल मालाओं से किया भाजपा प्रत्‍याशी सनी देओल का स्‍वागत

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा उम्‍मीदवार सनी देओल का फूल मालाओं से स्‍वागत किया। सोशल मीडिया पर तस्‍वीर वायरल हुई तो बीजेपी ने कहा कि वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता मोदी के मुरीद हैं, कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं और कई कांग्रेसी जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करने के लिए उनके सम्पर्क में हैं। वहीं, कांग्रेसी नेता ने कहा कि उनके बाजार में पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सभी पार्टियों के नेताओं का स्वागत करते हैं, लेकिन वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। विरोधी कांग्रेस से घभराए हुए हैं इसलिए गलत प्रचार कर रहे हैं।

congress leader welcomed bjp candidate sunny deol in gurdaspur

'कांग्रेसी हैं और सुनील जाखड़ को ही जिताएंगे'

वायरल तस्वीर गुरदासपुर जिले के बटाला शहर के कांग्रेसी जिला जनरल सकत्तर अशोक लूथरा की है। मेन बाजार में लूथरा ज्‍वेलर्स नाम का शोरूम है। इसी शोरूम के बाहर सनी देओल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कांग्रेसी नेता अशोक लूथरा और साथियों ने किया, जिसकी तस्‍वीर वायरल हो गई। जब अशोक लूथरा से वायरल तस्वीर के बारे में बात हुई तो जवाब मिला कि वो कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को ही जिताएंगे।

congress leader welcomed bjp candidate sunny deol in gurdaspur

'शिष्‍टाचार के तौर पर करते हैं स्‍वागत'

लूथरा ने कहा कि उनके बाजार ने उसूल बनाया है कि कोई भी नेता या अभिनेता आए तो शिष्‍टाचार के तौर पर स्वागत करेंगें, इसलिए सनी देओल का स्वागत भी किया गया। बीजेपी बौखलाहट में तस्वीर का सहारा लेकर कांग्रेस में दरार डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन बीजेपी का सपना कभी सच नहीं होगा। बीजेपी इस वायरल तस्वीर को लेकर दावा कर रही है कि कई कांग्रेसी नेता उनके सम्पर्क में हैं, जो जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे और जो कांग्रेसी पार्टी में घुटन महसूस कर रहें हैं। वो सनी देओल का स्वागत करके इशारा कर रहे हैं कि अब बटाला के कांग्रेसी बीजेपी के साथ हैं।

ये भी पढ़ें: गुरदासपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+