चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हारे
चंडीगढ़: भाजपा को बड़ा झटका, मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हारे
चंडीगढ़, 27 दिसंबर: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा ही अपने वार्ड पर हार गए हैं। भाजपा के वार्ड नंबर 17 से कैंडिडेट और मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने हराया है। आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने चंडीगढ़ के बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा को वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से हराया है।

अपनी जीत से गदगद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि ये केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की जीत है। चंडीगढ़ में लोग भ्रष्ट भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं और केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चाहते हैं। बता दें कि चंडीगढ़ निगम में आम आदमी पार्टी का ये पहला चुनाव है और उसने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
इन वार्ड पर भी भाजपा को लगा झटका
वार्ड 17 के अलावा वार्ड नंबर 25 से भी आम आदमी पार्ट के योगेश ढींगरा जीते हैं। यह सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का वार्ड है। अरुण सूद वार्ड नंबर 25 से पार्षद रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 26 से चंडीगढ़ के पूर्व महापौर और भाजपा उम्मीदवार राजेश कालिया आप उम्मीदवार कुलदीप से हारे हैं।
Recommended Video
2016 में जीती थी भाजपा
पिछले, साल 2016 में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। पिछले एमसी चुनावों में भाजपा ने 20 और उस समय उसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीती थी। कांग्रेस चार सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावों में उतरी है
कड़ी सुरक्षा और कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के साथ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सोमवार सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। मतगणना में 35 पार्षदों की किस्मत का फैसला होगा। चंडीगढ़ नगर निगम के लिए बीते शुक्रवार को वोट डाले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications