Chandigarh Mayor: कौन हैं बीजेपी के 7वीं पास मनोज सोनकर? जिन्होंने AAP-कांग्रेस गठबंधन को दिया झटका
Chandigarh New Mayor Manoj Sonkar Profile: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDIA गठबंधन को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी से पहले सीधे मुकाबले में INDIA अलायंस को हार झेलनी पड़ी है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर नए मेयर चुने गए हैं।मनोज सोनकर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया है। ऐसे में जानिए कौन हैं मनोज सोनकर, जिनके आगे गठबंधन प्रत्याशी की हार हुई है?

बीजेपी प्रत्याशी की जीत मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस और आप मेयर चुनाव पर अपनी जीत पक्की मान रही थी। लेकिन सबको चौंकाते हुए बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर ने मेयर पद के लिए जीत हासिल की है।
मनोज सोनकर को मिले 16 वोट
मनोज सोनकर ने कुल 35 में से 16 वोट हासिल किए। जबकि आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंहा टीटा को महज 12 वोट हासिल मिले। वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिए गए। दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। आप और कांग्रेस के कुल 20 पार्षद थे। फिर भी उन्हें इस हार का मुंह देखना पड़ा।
8 वोट कैंसिल होने से जीती बीजेपी
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 पार्षद हैं। ऐसे में मेयर चुनाव में 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता था। इनमें बीजेपी के पार्षद को 16 वोट पड़े, जबकि कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। बाकी 8 वोट कैंसल हो गए।
जानिए कौन हैं चंडीगढ़ के नए मेयर?
मनोज सोनकर चंडीगढ़ में बीजेपी पार्षद हैं। वह अनुसूचित जाति (एससी) से आने वाले भाजपा के एकमात्र मेयर उम्मीदवार थे। 39 वर्षीय मेयर ने कक्षा 7 तक अपनी शिक्षा पूरी की है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज सोनकर कथित तौर पर शराब का व्यवसाय चलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications