अटारी बॉर्डर पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी देगा दिखाई
पंजाब के अटारी स्थित भारत-पाक सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया। इस झंडे पर पाकिस्तान की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
अमृतसर। पंजाब स्थित अमृतसर के अटारी में भारत पाकिस्तान सीमा पर देश का सबसे लंबा तिरंगा झंडा फहराया गया। 360 फीट लंबे फ्लैगपोल पर 120x80 फीट की लंबाई का झंडा कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने रविवार (5 मार्च) को फहराया।

इस झंडे की कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपए आई है। इतना नहीं इस झंडे को लाहौर के अनारकली बाजार से भी देखा जा सकता है। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इस झंडे की देख रेख करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को कांट्रैक्ट देने का फैसला किया है।
हालांकि पाकिस्तान ने 360 फीट झंडे पर सवाल उठाए थे लेकिन सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाक की आपत्तियों को खारिज कर दिया। पाक को दिए जवाब में BSF ने कहा 360 फीट लंबा तिरंगा, 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

ये भी पढ़ें: त्राल मुठभेड़: दो आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद लेकिन सेना पर जमकर पत्थरबाजी












Click it and Unblock the Notifications