त्राल मुठभेड़: दो आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद लेकिन सेना पर जमकर पत्थरबाजी
सेना के जवानों ने आतंकियों का मार गिराने में अपनी जान की बाजी लगा दी, वहीं दूसरी ओर जिस इलाके में ये मुठभेड़ हो रही थी वहां के स्थानीय कुछ उपद्रवी लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की।
जम्मू। त्राल में चल रही सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ खत्म हो गई है, इस मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं जबकि एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद के शहीद होने की भी खबर है, इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान और एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कुछ उपद्रवी लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की
लेकिन जहां सेना के जवानों ने आतंकियों का मार गिराने में अपनी जान की बाजी लगा दी, वहीं दूसरी ओर जिस इलाके में ये मुठभेड़ हो रही थी वहां के स्थानीय कुछ उपद्रवी लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की, सेना के जवान गांव में छिपे आतंकियों की तलाश में पहुंचे थे लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
पत्थर बाजी की पहली घटना नहीं
एनकाउंटर के दौरान सेना पर पत्थरबाजी की ये पहली घटना नहीं है, जम्मू कश्मीर में आतंकियों को एनकाउंटर से बचाने के लिए पहले भी लोग इस तरह की हरकत पहले भी कर चुके हैं।

त्राल में 2 आतंकी ढेर, एक हिजबुल कमांडर तो दूसरा पाकिस्तानी
इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आकिब मौलवी और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई है। त्राल मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा किया गया जॉइंट ऑपरेशन था। ये इलाका आतंकवादी बुरहान वानी का है, जहां मुठभेड़ हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications