VIDEO: अकाली दल के नेता ने नर्स के साथ की मारपीट

नई दिल्ली। पंजाब में सत्ताधारी दल के नेता और उसके बेटे पर आरोप है कि दोनों ने नर्स से मारपीट की है। मामला पंजाब के ही मोगा का है जहां अकाली दल के नेता परमजीत सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह ने अस्पताल में अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट की।

crime

घटना बृहस्पतिवार (22 सिंतबर) सुबह 11.42 की बताई जा रही है। परमजीत सिहं और उसके बेटे का नर्स से मारपीट करने का वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी से मिला।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नर्स रमनदीप कौर की परमजीत और उसके बेटे से बात हो रही थी। अचानक से परमजीत और नर्स रमनदीप उठे।

पिता पुत्र हुए नर्स पर हमलावर

फिर परमजीत ने उसे ढकेल दिया, जिससे नर्स गिर गई। फिर अस्पताल के कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन पिता पुत्र नर्स पर हमलावर हो गए और उसे थप्पड़ मारने लगे।

घटना के बाद कोटला मेहर सिंह वाला गांव की नर्स रमनदीप कौर पुलिस के पास गई।

पुलिस से की गई शिकायत में रमनदीप ने आरोप लगाया है कि आलमवाला गांव की अकाली सरपंच दलजीत कौर के पति परमजीत सिंह तथा उसका पुत्र गुरजीत सिंह एक मरीज के भर्ती कराने और बिल के सिलसिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से झगड़ा शुरू कर दिया।

नर्स के साथ की बेअदबी

रमनदीप ने पुलिस को बताय कि उसने पिता पुत्र को 2 मिनट इंतजार करने के लिए कहा , वो डॉक्टर को बुलाती है। इतने में पिता पुत्र आगबबूला हो गए और उसके साथ बेअदबी की।

रमनदीप ने आरोप लगाया कि पिता पुत्र वीवीआईपी ट्रीटमेंट की माग कर रहे थे।

देखें घटना का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+