हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल

हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बाद की जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 मार्च। हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बाद की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में सत्येंद्र जैन ने बताया कि हम इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।

Satyendar Jain

राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर आप ने बढ़ाए कदम

संवाददाताओं से बातचीत में सत्येंद्र जैन ने कहा, 'हम इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।' पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद आप ने राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पार्टी के नेता लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि उनकी पार्टी अब कांग्रेस का विकल्प बन गई है।

यह भी पढ़ें: चीन को घेरने की तैयारी, LAC के मध्य-पूर्वी सेक्टरों पर भी K-9 हॉवित्जर तैनात करेगी सेना

गुजरात, हिमाचल में चुनाव लड़ेगी AAP

बता दें कि इस साल के अंत में हिमाचल और गुजरात में विधानसभा का चुनाव होना है और AAP ने दोनों जगहों से चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। एक स्रोत के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान इन दोनों चुनावी राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राज्यों में सीधे मुकाबले में हैं। सूरत नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित आप को पीएम मोदी के गृहनगर में जीत की झलक दिखाई दे रही है। जहां तक हिमाचल का सवाल है तो प्रदेश की सीमा पंजाब से लगती है जहां आम आदमी पार्टी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। आप को उम्मीद है कि उसकी यह लहर हिमाचल प्रदेश तक भी पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+