चंदौली: लॉकडाउन के बीच ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
चंदौली। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के चंदौली में गुरुवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने महरौड़ा गांव के प्रधान मनोज यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने ग्राम प्रधान मनोज यादव को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया जहां, शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है।

बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
दरअसल, गुरुवार की देर शाम बलुआ थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव के ग्राम प्रधान मनोज यादव अपने एक साथी के साथ महरौड़ा चौराहे पर खड़े थे। इस दौरान नकाबपोश दो युवक बाइक से आये और मनोज यादव को पीछे से पीठ में गोली मार दी और चहनियां की तरफ भाग निकले। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनोज यादव को वाराणसी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मनोज यादव की मौत हो गई।
पुलिस ने किया जल्द मामले के खुलासे का दावा
चंदौली के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले में गुरुवार रात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। खून ज्यादा बह जाने की वजह से ग्राम प्रधान मनोज यादव की मौत हो गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्दी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
हाथरस में 8 साल के मासूम का कंकाल मिला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 8 साल के मासूम का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अब तक की छानबीन में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चे की मौत किन हालातों में हुई। फिलहाल पुलिस घटना के पहलुओं की जांच कर रही है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications