UP News: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, गुस्साए युवक ने निगल लिया मंगलसूत्र, अस्पताल में चल रहा इलाज, केस दर्ज

Chandauli UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चंदौली जनपद में पत्नी को मायके से ससुराल लाने पहुंचे एक पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के दौरान नाराज पति मंगलसूत्र निगल गया।

पति की हालत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में पत्नी द्वारा पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी है।

up-news-fight-broke-out-between-husband-and-wife-angry-young-man-swallowed-mangalsutra

यह पूरा मामला चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव का है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के पड़री निवासी अनिल कुमार की शादी भोगवार गांव की मंजू देवी के साथ हुई है।

बताया जा रहा है कि मंजू देवी के परिवार में शादी थी। ऐसे में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंजू अपने पति अनिल के साथ भोगवार आई हुई थी। शादी संपन्न हो जाने के बाद मंजू का पति अनिल अपनी पत्नी को लेकर अपने घर जाना चाहता था।

लेकिन मंजू शादी बीतने के तुरंत बाद ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को दिन में पति-पत्नी में विवाद होने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बड़ा की अनिल अपनी पत्नी के गले से मंगलसूत्र नोच लिया।

मंगलसूत्र नोचने के बाद वह अपनी पत्नी का मंगलसूत्र निगल गया। यह मामला देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। मंजू के घर वालों ने तत्काल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं इस मामले में अनिल की पत्नी मंजू द्वारा मुगलसराय कोतवाली में पति के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+