चोरों की New Year Party, दावत के लिए चुरा लिए 40 किलो मुर्गे, दुकानदार ने पकड़ लिया सिर
चंदौली जिले से चोरों की एक अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। न्यू ईयर पार्टी के लिए चोरों ने एक दुकान से 40 किलो मुर्गा चुरा लिए। नए साल पर मुर्गाें की डिमांड को देखते हुए दुकानदार ने पोल्ट्री फार्म से मुर्गे खरीदे थे।

चोरों द्वारा रुपए और गहनों तथा अन्य कीमती सामानों की चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। लेकिन चंदौली से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। चंदौली में New Year Party के लिए चोरों ने एक दुकान से 40 किलो मुर्गे चुरा लिए। मुर्गे चोरी होने की जानकारी दुकानदार को उस समय हुई जब सुबह में वह दुकान खोलने पहुंचा। इस मामले में दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

डिमांड देखते हुए दुकानदार ने मंगाए थे मुर्गे
दरअसल, चंदौली जिले के सैयदराजा थाना अंतर्गत काजीपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार की मुर्गे की दुकान गांव में है। नए साल पर मुर्गे की डिमांड को ध्यान में रखते हुए संतोष कुमार काफी संख्या में मुर्गे खरीदा था। पोल्ट्री फार्म से मुर्गे खरीदकर लाने के बाद वह अपने दुकान के सामने जाली नुमा बने पिंजरे में मुर्गों को रखा हुआ था। भुक्तभोगी संतोष कुमार का कहना है कि 31 दिसंबर को वह मुर्गों को पिंजरे में बंद करके अपने घर में चला आया। रात में किसी समय वहां चोर पहुंचे और उसके मुर्गे चुरा ले गए।

दो दर्जन से अधिक मुर्गे हुए चोरी
दुकानदार ने बताया कि रविवार की सुबह में जब वह अपने दुकान को खोलने के लिए पहुंचा तो मुर्गे नहीं मिले। उसने कहा कि उसकी दुकान के समीप पिंजरे में रखे दो दर्जन से अधिक मुर्गे गायब थे। उसने यह भी बताया कि चोरी हुए मुर्गे में सफेद और लाल मुर्गे शामिल हैं और सभी का वजन डेढ़ से दो किलो था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई गई थी नए साल की पार्टी के लिए चोरों द्वारा 31 दिसंबर की रात में मुर्गे चोरी कर लिए गए हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
नए साल की पूर्व संध्या और नए साल पर लोगों द्वारा हुड़दंग गई किए जाने को देखते हुए पुलिस द्वारा गस्त किए जाने की बात कही जाती रही। ऐसे में चोरों द्वारा मुर्गे चोरी कर लिए जाने की घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा गस्त करने की बात कही जाती है लेकिन पुलिसकर्मी रात में भ्रमण नहीं करते हैं यही कारण है कि चोरों का हौसला बुलंद है। लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि पुलिस सक्रिय रहती तो चोरी की घटना नहीं होती। फिलहाल चोरों द्वारा 31 दिसंबर को मुर्गे चोरी किए जाने की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि चोरों द्वारा चोरी के मुर्गे से नए साल की दावत दी गई होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications