चंदौली: बच्चा चोरी के शक में राजस्थानी महिलाएं को पकड़ा, साबित करने के लिए बच्चे को पिलाया दूध

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में राजस्थानी परिवार को बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार होना पड़ा। लोगों ने बच्चा चोरी का अफवाह फैला कर परिवार की पांच महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे महिलाओं को काफी परेशानियों की सामना करना पड़ा।

rajsthani women held hostage over suspicion in child lifter in chandauli

पूरा मामला जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र का है। चकिया के वार्ड नंबर 1 में अपने परिवार के एक बच्चे को दवा के लिए चकिया स्थित क्लिनिक में राजस्थानी महिलाएं आई हुई थी। जब ये दवा लेकर जा रही थी तो साथ में एक बच्चा होने के कारण इन्हें बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने इन्हें बैठा लिया।

महिलाओं ने लोगो की संतुष्टि के लिए बच्चे को दूध भी पिलाया, लेकिन लोग नहीं माने। फिर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिलाओं को थाने ले आई। पुलिस द्वारा महिलाओं की हकीकत उनके द्वारा परिवार से सम्पर्क करके पता करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस द्वारा इस प्रकार के अफवाहों से लोगों को बचने की अपील भी जारी की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+