UP के चंदौली का हर गांव कर रहा IAS प्रेम प्रकाश मीणा का इंतजार, आते ही 'ऑन द स्पॉट' सुनाते हैं फैसला
चंदौली, 14 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के IAS अफसर प्रेम प्रकाश मीणा अपने काम करने के अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। प्रेम प्रकाश मीणा इन दिनों चंदौली में बतौर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात हैं। यहां वह इस कदर लोकप्रिय हो गए हैं कि अब गांव उनके आने के इंतजार में रहता है। दरअसल, आईएएस अफसर प्रेम प्रकाश मीणा इन दिनों 'न्याय आपके द्वार' पहल चला रहे हैं। इस पहल के तहत वह खुद मौके पर पहुंचते हैं और संपत्ति विवाद, अतिक्रमण समेत कई समस्याओं का 'ऑन द स्पॉट' समाधान भी करते हैं।

राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं आईएएस मीणा
उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर प्रेम प्रकाश मीणा राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से एम. टेक किया है। करीब एक दशक तक अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनियों में काम करने के बाद 2015 में वह वापस लौटे और यूपीएसएसी की तैयारी शुरू कर दी।

चंदौली में बतौर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात हैं प्रेम प्रकाश मीणा
प्रेम प्रकाश मीणा ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की और यूपीएससी में 900वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास किया और 102वीं रैंक हासिल की। उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया। बस्ती में एक प्रोबेशनर के तौर पर अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हाथरस में बतौर एसडीएम में उनकी तैनाती हुई। इन दिनों वह चंदौली में बतौर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात हैं।

चंदौली का हर गांव कर रहा IAS मीणा का इंतजार
आईएएस मीणा अपने काम करने के अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह 'न्याय आपके द्वार' पहल चला रहे हैं। इस पहल के तहत वह खुद गांवों में जाते हैं और मौके पर निरीक्षण करके लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। आईएएस मीणा सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ साथ अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

आज 16 मामले निस्तारित किए
आज (14 अक्टूबर) को आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने ट्वीटर हैंडल से मौके की तस्वीरें शेयर की हैं। आईएएस ने गुरुवार को ट्वीट में बताया, न्याय आपके द्वार: गांव-गांव स्थलिय निरीक्षण कर, मौके पर ही 16 मामले निस्तरित किए गए। बता दें, 'न्याय आपके द्वार' पहल से आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा अब तक 800 विवादों का निपटारा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications