चंदौली: मां ने मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर दी जान, इलाके में सनसनी
यूपी। उत्तर प्रदेश के चंदौली में कुएं में मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मां ने अपनी मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, एक अलग घटना में नवविवाहिता का शव फांसी से लटकता मिला। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के बाद महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है।

मां-बेटी का शव कुएं में मिला
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में एक कुएं में मां-बेटी का शव मिला। बताया जा रहा है कि कमलेश यादव की पत्नी सिरजी देवी ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है, लेकिन कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी हासिल कर मृतका के मायके वालों को सूचना दे दिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिर भी पुलिस मामले की छान- बिन अपने तरीके से कर रही है।
डॉक्टर की नवविवाहिता पत्नी ने लगाई फांसी
उधर, जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 गांधीनगर में एक विवाहित का शव फांसी से लटकता मिला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी डॉ. घनश्याम गुप्ता के पुत्र डॉ. अभिषेक कुमार की नवविवाहिता पत्नी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब इसकी सूचना डॉ. अभिषेक कुमार को उनके पिता द्वारा मिली तो अपनी डिस्पेंसरी भभुआ बिहार से भाग के आने पर परिदृश्य देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
सूचना और पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, विवाहिता की मौत के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि पहले से ही दोनों पक्षों में परिवारिक कलह चली आ रही थी आज नवविवाहिता ने घर में अकेले पाकर फांसी लगा लिया।












Click it and Unblock the Notifications