UP: भेड़ों के झुंड पर गिरी आकाशीय बिजली, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखों से छलक पड़े आंसू
UP Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना अंतर्गत गंजबसनी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मंगलवार रात्रि में पचासी भेड़ों की मौत हो गई। भेड़ों की मौत हो जाने के बाद पशुपालक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजबसनी गांव में आकाशीय बिजली के चलते एक पशुपालक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार की रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने के चलते पशुपालक की 85 भेड़ों की मौत हो गई।
इसके अलावा कई अन्य भेड़ घायल हो गई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पशुपालक का कहना है कि भेड़ पालन से ही परिवार की रोजी-रोटी चलती थी ऐसे में भेड़ों की मौत हो जाने के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की संकट आ गई है।

दरअसल, गंज ख्वाजा के रहने वाले राम अवध पाल और सैयद राजा के रहने वाले राम जनम पाल मंगलवार को अपनी करीब ढाई सौ भेड़ों को लेकर अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजबसनी इलाके में गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज बरसात होने लगी।
बरसात के दौरान दोनों पशुपालकों ने अपनी भेड़ों को एक पेड़ के नीचे रोक दिया। चमक गरज के साथ बरसात हो रही थी इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और भेड़ों को अपने चपेट में ले ली। आकाशीय बिजली गिरने के बाद बड़े घायल होकर छटपटाने लगी।
हालांकि दोनों पशुपालक आकाशीय बिजली से बाल-बाल बच गए। पशुपालकों द्वारा इसकी सूचना पशु चिकित्सकों को दी गई लेकिन रात में पशु चिकित्सक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। पशुपालकों द्वारा बताया गया कि सुबह तक पचासी भेड़ों की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक भेड़ें आकाशीय बिजली से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हैं।
आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ों की मौत की सूचना मिलने के बाद पशुपालक के परिजन भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं सूचना मिलने के बाद अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर पशुपालकों से बात की।
पशुपालकों का कहना है कि भेड़ों की मौत हो जाने के चलते उनको करीब तीन लाख से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दोनों पशुपालकों द्वारा बताया गया कि भेड़ पालन करके ही दोनों लोगों के परिवार की जीविका चलती थी। फिलहाल भेड़ों की मौत हो जाने से दोनों पशुपालकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications