Chandauli News: मासूम को झाड़ी में ले जाकर युवक ने की दरिंदगी, बेहोश हुई तो हो गया फरार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सीवान में बकरी चराने गई मासूम बच्ची को एक युवक ने झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश के Chandauli जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बालिका के परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को सायं काल बालिका बकरी चराने गई थी। इस दौरान उसे अकेला पाकर गांव का एक युवक उसे पकड़ लिया।
उसके बाद बालिका को वह गंगा नदी के किनारे झाड़ियों में लेक जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका जब बेहोश हो गई तो उसे छोड़ कर युवक वहां से फरार हो गया।
इस मामले में बालिका के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, पूरा मामला चंदौली जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक 8 वर्षीय बालिका गुरुवार को सायं काल अपने घर से थोड़ी दूरी पर ही गंगा नदी के किनारे सीवान में बकरी चराने के लिए गई थी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां पर उसके ही गांव का एक युवक पहुंचा और बालिका का मुंह दबाकर उसे गंगा नदी के किनारे झाड़ियों की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। फिर बालिका के बेहोश हो जाने पर उसे छोड़ कर वहां से फरार हो गया।
शाम हो जाने के बाद भी बालिका जब अपने घर पर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने निकले। उसके घर वाले उसे खोजते हुए गंगा किनारे झाड़ियों के पास पहुंचे जहां वह अचेत हाल में पड़ी थी। उसके शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।
बालिका की हालत देखकर परिजनों का खून खौल उठा। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद बलुआ थाने पहुंचे। थाने में पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है वहीं बालिका को मेडिकल मुआयना कराने के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications