Twitter पर वैरिफाइड अकाउंट्स ऐसे हो रहे हैक, DSP अनिरुद्ध सिंह ने किया सावधान
चंदौली, 11 मई: उत्तर प्रदेश के चंदौली में तैनात डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने ट्विटर पर वैरिफाइड अकाउंट्स होल्डर्स को एक बहुत ही जरूरी जानकारी देते हुए सावधान किया है। डिप्टी एसपी ने बताया कि इनबॉक्स में ट्विटर सपोर्ट का एक मैसेज आएगा, जिसमें आपकी आईडी मांगी जाएगी और लॉगइन पर जाकर पासवर्ड बदलने के लिए कहा जाएगा। आपके ऐसा करते ही आपका अकाउंट हैक कर लिया जाएगा। ऐसे में सावधान रहें।

'verified accounts धारक सावधान रहें'
डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ''verified accounts धारक सावधान रहें, आपको inbox में twitter support का संदेश आएगा और आपको बताया जाएगा कि आप अपनी ID पहचान पत्र दें और दिये लिंक पर जाकर login कर password change करें, और आपका account hack हो जाएगा''

यूपी के सीएम ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक
बता दें, बीते दिनों ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने के कई मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएम ऑफिस) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt पर अजीबोगरीब पोस्ट किए गए थे। बाद में इसकी रिकवरी की गई थी।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं अनिरुद्ध सिंह
अनिरुद्ध सिंह यूपी के जालौन जिले के रहने वाले हैं। इनकी पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुई। 2001 में इन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी ज्वॉइन की और सब इंस्पेक्टर बने। पहली पोस्टिंग वाराणसी में थी। इसके बाद वाराणसी, जौनपुर, चंदौली सहित कई जिलों में नौकरी की। अनिरुद्ध सिंह को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाना गया।












Click it and Unblock the Notifications