बारिश का कहर जारी, चंदौली में कच्ची दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत

चंदौली। यूपी के चंदौली में लगातार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश की तबाही के कारण आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ताजा मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बारिश के कारण कच्चा मकान गिर जाने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक किशोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेज शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

couple died as wall collapse in rain in chandauli

मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत

दरसअल, इन दिनों जनपद चंदौली में लगातार बारिश ही रही है। इसी बारिश के कारण जनपद में कई मौते हो चुकी हैं। इसी क्रम में बीती रात अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कूचमन गांव में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई और घर के अंदर मौजूद पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

किशोर घायल, हालत गंभीर

वहीं, घर में मौजूद उनका 16 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटे को वाराणसी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उचित मुआवजा देने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+