Chandauli News: इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने उठाया ऐसा कदम, सदमे में परिवार, पुलिस भी पहुंची और...
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में नए साल पर एक युवक इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी उसकी पत्नी और छोटे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते ही मृतक अवसाद में रहता था और अवसाद ग्रस्त होने के चलते ही उसने आत्महत्या की है।

आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं पुलिस का कहना है की परिजनों द्वारा कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि किसी के खिलाफ शिकायत की जाती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरी घटना चंदौली जनपद के तेजोपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में संतोष यादव नामक एक युवक का मकान है। संतोष यादव के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में छोटा भाई संदीप और संतोष की पत्नी रिंकी थे।
31 दिसंबर की मध्य रात्रि में संतोष यादव अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और कमरे की लाइट ऑन करके इंस्टाग्राम पर लाइव आया। इंस्टाग्राम पर लाइव आने के बाद उसने कपड़े के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।
संतोष का चचेरा भाई इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा तो वह हैरान रह गया। दौड़ते हुए वह संतोष के कमरे के पास पहुंचा तो बाहर से दरवाजा बंद था। उसके बाद वह रोशनदान के सहारे देखा तो संतोष ने आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। नए साल पर हुए इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications