चंदौली: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

चंदौली: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

चंदौली, 16 दिसंबर: रफ्तार के कहर ने उत्तर प्रदेश के चंदौली में बुधवार की देर रात तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों की जान ले ली। बता दें कि एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। कार के डूबने और चोट लगने से कार में सवाल मिर्जापुर के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें, ये हादसा चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

Chandauli News: Four youths no more in a road accident

प्राप्त समाचार के मुताबिक, पुलिस रात्रि गश्त पर निकली हुई थी, तभी उन्हें भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क किनारे एक नहर में एक कार डूबी हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति, गांव शेरवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे। तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी किस वजह से असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है। कार को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

भाभी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे थे सभी

वहीं, तीन भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत के बाद मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना के बाद चंदौली रवाना हो गए। इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 10 बजे कार से वापस लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+