Chandauli News: अपने आवास में मृत मिले डिप्टी सीएमओ, ड्राइवर ने देखा तो सीएमओ को दी सूचना, मचा हड़कंप
UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में तैनात डिप्टी सीएम डॉ अनूप कुमार सोमवार के सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। डिप्टी सीएमओ की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वस्थ विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ द्वारा इसकी सूचना डिप्टी सीएम के परिजनों को दे दी गई है।
सीएमओ डॉक्टर जुगल किशोर द्वारा बताया गया कि डिप्टी सीएमओ के शव को मर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डिप्टी सीएमओ के मौत के बाद उनके आवास पर काफी संख्या में डॉक्टर पहुंचे हैं।

बता दें कि मूलरूप से गोरखपुर जनपद के रहने वाले डॉक्टर अनूप कुमार पिछले डेढ़ साल से चंदौली जनपद में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात में वह अपने आवास में सोए हुए थे सुबह में उनका ड्राइवर उनके कमरे में पहुंचा तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी।
सीएमओ द्वारा बताया गया कि सुबह में करीब 6 डिप्टी सीएमओ अनूप के ड्राइवर द्वारा उनके मोबाइल पर फोन आया। ड्राइवर द्वारा बताया गया कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं है। इसके बाद सीएमओ सकलडीहा सीएससी प्रभारी संजय कुमार यादव के साथ डिप्टी सीएमओ के आवास पर पहुंचे।
जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर अनूप कुमार के परिजनों को फोन करके जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि अनूप कुमार के दो पुत्रियां और एक पुत्र है। उनकी पत्नी भी देवरिया जिले में सरकारी नौकरी करती हैं। सीएमओ द्वारा बताया गया की प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हृदयाघात के चलते उनकी मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications